सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज कृषि के लिए ड्रिप सिचाई क्यों ज़रूरी है।

रोज़ाना भूजल का गिरता स्तर क्या ड्रिप सिचाई से रोका जा सकता है। 

Drip Irrigation System : रोज़ाना के भूजल का कम होना कृषि और मानव जाती के लिए एक नया खतरा है। जी हां यह बिलकुल सत्य है और अगर  ऐसे ही इंसान भूजल का गलत प्रयोग करता रहा तो वो दिन दौर नहीं जब पानी पीने के लिए भी नहीं बचेगा। इंसान विनाश की ओर बढ़ रहा है और विज्ञानं इसमें इसकी कोई मदद नहीं कर सकता। (why we should setup drip irrigation)

क्युकी आज का किसान खेतो में पहले खतरनाक ज़हर डालता है और उसका असर कम करने के लिए अपनी कृषि में पानी लिमिट से ज़्यादा देता है। जिस की वजह से रोज़ाना भूजल गिर रहा है और किसान द्वारा उगाई गयी फसल जो ज़हेरेली है इस से कैंसर जैसी बीमारियों का लगातार बढ़ना हो रहा है। 

आज कृषि के लिए ड्रिप सिचाई क्यों ज़रूरी है।

ड्रिप सिचाई क्यों ज़रूरी है  (Drip Irrigation System)

आसान भाषा में आपको में ड्रिप सिचाई समझाने की कोशिश करूंगा। जैसे आपको दिन में पिने के लिए अलग अलग समय पर थोड़ा थोड़ा पानी चाहिए वैसे ही पेड़ पौधे है उनको भी वैसे ही पानी चाइये। आप जो फसल अपने खेतो में बोते हो जब उसको मिट्टी की ताकत से उगना होता है पर हम उसमे एक्स्ट्रा केमिकल्स डाल कर उसको जल्दी उगाते है, पहेली गलती तो यह किसान करते है, अब पानी देने के लिए एक साथ पूरा खेत भरा जाता है, जितना पानी आप और आपके किसान पडोसी अपने सारे खेतो में दे सकते थे आप ने अकेले एक खेत में उतना पानी दे दिया। 

 why we should setup drip irrigation / Drip Irrigation / Digital kisan

ज़रूरत फसल को नहीं थी इतना पानी की पर जो केमिकल्स, यूरिया, डाई, आदि आपने डाले हुए है उनको चाइये। किसान भाइयो इस दुनिया में पेड़ पौधे ही  एक ऐसी जीवित चीज़ है जो हम इंसानो की तरह ही खाना बनाती है और हम इंसानो की तरह ही पानी चाइये उसको। एक प्रिकिर्या जिसको फोटोसिंथेसिस कहां जाता है। इस प्रोसेस में पेड़ पौधे एक समय लेते है और मिट्टी से पदार्थ जैसे - कैल्शियम, आयरन, जिंक आदि और पानी लेते है और  सूर्ये की रौशनी की मदद से अपना खाना तैयार करते है। और यही खाना आपका फल होता है जैसे -आम, केला, गेहूं, चावल, मक्का, अमरूद आदि। 

जैसे आपको पानी एक साथ नहीं चाइये इसी तरह पेड़ पोधो को भी पानी की एक साथ ज़रूरत नहीं है। पर क्या करे विज्ञानं ने ऐसे ऐसे केमिकल के चक्कर में आपको फसा दिया है की आपको फसल जल्दी चाइये चाहे वो आपके परिवार या दुसरो के परिवार वालो के लिए एक खतरा हो। ऐसे में पेड़ पोधो को पानी देने के लिए सरकार लगातार आपसे आग्रह कर रही है की आप अपने खेतो में ड्रिप सिचाई करे। जिस से पेड़ पोधो को बून्द बून्द पानी मिल सके और पौधे अपनी ग्रोथ अच्छे से बना सके। 


why we should setup drip irrigation / Drip Irrigation / Digital kisan

ड्रिप सिचाई का सीधा सा मतलब है पेड़ पोधो की क्षमता अनुसार पानी दे भूजल को कम होने में किसान भाई अपना योगदान दे। और जब आप ड्रिप सिचाई का इस्तेमाल करेंगे तो खुद बा खुद आप केमिकल्स का काम इस्तेमाल होगा। और आपकी फसल भी जानदार होगी और वो ज़्यादा ज़हरीली भी नहीं होगी। बहेतर तो यह है की किसान भी अब अपने पुरखो वाली खेती पे आजाये अगर आपको अपनी और अपने परिवार की जान बचानी है। जिसका नाम है देसी खेती। जैविक खेती। क्यों आप ज़हर डाल कर लोगो को बीमार कर रहे है और बदले में जो कम्पनीज इस ज़हर को बनाती है उनका साथ दे रहे है। माना की आपका फल मोटा है पर उसमे ज़हर मिला हुआ है जो आपको नहीं दिखाई देगा। 


नेचर से इंसान को नहीं खेलना चाइये, इंसान भी एक नेचुरल है और पेड़ पौधे भी। जब पेड़ पौधे हमे ज़हर नहीं देते तो हम उनको क्यों ज़हर दे रहे है। सोच कर देखे अगर आपको कोई एक दिन का पानी एक ही समय पीला दे तो क्या आप स्वस्थ होंगे या आप बीमार होंगे। 

why we should setup drip irrigation / Drip Irrigation / Digital kisan

ड्रिप इरीगेशन आज ही क्यों 

पहले साधारण मोटर, फिर मोनोब्लॉक, फिर विज्ञानं द्वारा विकसित समर सेवेल जिसका उपयोग बहुत ही गलत तरीके से इंसान ने किया है ,पानी का ज़रूरत से ज़्यादा गलत इस्तेमाल। पेड़ लगाने हमने बंद कर दिए जिस से वाटर साइकिल की मदद से बादल बनते थे और टाइम से वर्षा होती थी, तालाब में घर बने है, नदियों में पानी नहीं खेती है,  नेचर का हिसाब सब बिगड़ गया है क्युकी हमने नेचर से बगावत की है। अब भी समय है की आप भूजल के सत्तर को रोकने में भारत देश की मदद कर सकते हो। आप अपने खेतो में सिचाई का माध्यम बदल कर ड्रिप सिचाई लगा सकते हो। ड्रिप सिचाई कहाँ से ले कौन लगाएगा कितनी कीमत होगी तो यह आपको सब यूट्यूब पर किसी भिओ वीडियो में मिल जायेगा या आपके आस पास रिटेल शॉप  ऐसा कोई किसान होगा जो इन सबका इस्तेमाल कर रहा होगा। 

आपकी पैदावर भी बढ़ेगी और आपका जो केमिकल्स का पैसा बर्बाद होता है वो भी बचेगा। एक बार आपको पैसा लगाना है और पानी का सही इस्तेमाल करना है। भारत में ऐसे काफी राज्य है जहां पानी की बहुत कमी है वहां आप बोरिंग नहीं कर सकते आपको केमिकल्स के ज़रिये पानी साफ़ किया हुआ पीने को दिया जाता है। और खेती में ड्रिप सिचाई वो भी तय किया जाता है की कितने पानी की ज़रूरत है। तो इस से पहले हमारे पे यह समय आये तो पहले ही भूजल को बचाने में अपना सहयोग दे। 

why we should setup drip irrigation / Drip Irrigation / Digital kisan

काफी किसान ड्रिप सिचाई का प्रयोग कर रहे है और अच्छी पैदावार ले रहे है बून्द बून्द पानी से ही बचाना है हमको जल सत्तर। तेज़ी से होने वाली वर्षा कभी भी भूजल का स्तर नहीं बढाती, जो वर्षा धीमे धीमे होती है और देर तक होती है वही भूजल सत्तर बढाती है। तो आपकी फसल की पैदावार तेज़ी से दिया हुआ पानी नहीं बढ़ा सकता जो पानी धीरे धीरे दिया जायेगा वही पैदावार बढ़ाएगा। हमारा मकसद सिर्फ आप तक बात का पहुंचना था।


आज के हालात देखे चारो ओर कोरोना कोरोना और उनसे सक्रमित लोग और उनकी मौते। क्युकी इंसान ने लगातार नेचर को खिलौना समझा है। लगाना पेड़ो को था पर बाप दादा के पेड़ो का काटा और पैसा कमाया। जबकि काटने के बाद लगाने का भी फ़र्ज़ बनता था। भू जल सत्तर घटता चला गया और विज्ञानं आपको पानी निकलने के साधन देता चला गया। जबकि भूजल को रोकने के साधन तैयार करने थे। आज भी फैसला आपका है की आपको अपना बोरिंग बढ़ाना है या हाई पावर मोटर रखना है या आपको ड्रिप सिचाई , रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे की मदद लेनी है। 

#dripirrigation #farmer #kisan #digitalkisan #kisankhabar #krshi #kheti #jewikkheti

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बढ़िया सरसों की टॉप चार हाइब्रिड किस्मे।

सरसों की खेती के लिए टॉप 4 हाइब्रिड किस्में। ज़्यादा उत्पादन, और ज़बरदस्त मार्किट डिमांड। सबसे अधिक उपज वाली हाइब्रिड सरसों  की उन्नत 4 किस्में। varieties of hybrid mustard उत्पादन भी ज़बरदस्त, मार्किट डिमांड भी शानदार और तेल की मात्रा की प्रतिशत भी इन सरसों की किस्मों में सबसे ज़्यादा।  varieties of hybrid mustard  सरसों की टॉप चार हाइब्रिड किस्में  किसान भाइयो मध्य सितम्बर चल रहा है और सरसों की बुवाई चल रही है। varieties of hybrid mustard जो किसान भाई सरसो की खेती करना चाहते है varieties of hybrid mustard और सरसो की खेती से ज़्यादा उत्पादन चाहते है वो हमारे द्वारा बताई जा रही सरसो हाइब्रिड की टॉप चार किस्मों के बारे में ज़रूर जाने। varieties of hybrid mustard  यह भी पढ़े - किसान करे इस महंगी औषधि की खेती और हर 4 महीने में कमा सकते है 30 से 40 लाख प्रति एकड़। सबसे पहले जो किस्म आती है उसका नाम है - पायनियर- 45s46  यह हाइब्रिड सरसो में बहुत ही अच्छी किस्म मानी जाती है। varieties of hybrid mustard इसकी जो शानदार विशेषता है वो यह है की इसकी शाखाओ से फलियों की संख्या ज़

गन्ने की इस नई किस्म 14201 और 13235 के बारे में, लागत कम और उत्पादन ज़्यादा।

Sugarcane variety : भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान,  Sugarcane CO 14201  variety  लखनऊ द्वारा विकसित CO 14201 और  CO 13235 को 0238 के विकल्प के रूप में देखा जा रहा हैं।  Sugarcane CO 13235 variety Sugarcane CO 14201 and CO 13235 variety गन्ने की इस नई किस्म में लाल सड़न (रेड रॉट) रोग से लड़ने की क्षमता बहुत ज्यादा है Sugarcane CO 13235 variety और बेधक कीट भी कम नुकसान पहुंचाते हैं, साथ ही इस किस्म का गन्ना बिलकुल सीधा खड़ा रहता है, जिससे इसको बंधाई की कम जरूरत पड़ती है। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा विकसित CO 14201 और CO 13235 को 0238 के विकल्प के रूप में देखा जा रहा हैं। Sugarcane CO 14201  variety गन्ने की CO 15023 वैरायटी CO 15038 से ज़्यादा उत्पादन देती है। गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर के निदेशक डॉ. ज्योत्सेंद्र सिंह बताते हैं, "परीक्षण आंकड़ों पर गहन चर्चा के बाद यह पाया गया, कि इस शीघ्र गन्ना किस्म में प्रचलित किस्म 'को. 0238' से ज्यादा उपज क्षमता के साथ-साथ ज्यादा चीनी परता भी मिला है।  आज जब गन्ने की ' 0238' किस्म में बृहद स्तर पर ला

ग्राम प्रधान के पास क्या पावर होती है और ये काम कैसे करती है।

ग्राम प्रधान पावर : क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की बैठकों में,  Power Of Gram Pradhan  बजट और उनसे संबंधित योजनाओं को भी मंजूरी दी जाती है। पंचायती राज विभाग के पास कई योजनाओं और नीतियों को लागू करने की जिम्मेदारी है।  Power Of Gram Pradhan ग्राम प्रधान पावर (Power Of Gram Pradhan) उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 के लिए आरक्षण सूची का काम अंतिम चरण में है।  Power Of Gram Pradhan  आरक्षण सूची जारी होने के बाद, किसी भी दिन यूपी पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है।  Power Of Gram Pradhan  दावेदार, जो राज्य चुनाव आयोग को देख रहे हैं, अधिसूचना जारी होने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि कोरोना के कारण चुनाव में देरी हुई है।  Power Of Gram Pradhan यूपी पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान की कितनी सैलरी होती है। पंचायती राज विभाग के अनुसार, राज्य में त्रिस्तरीय व्यवस्था है।  Power Of Gram Pradhan  इसमें प्रधान का पद बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसी स्थिति में, यह जानना आवश्यक है कि प्रधानाचार्य के अधिकार क्या हैं और वे कैसे काम करते हैं? इसलिए हम आपको प्रबंधन से जुड़ी सभी महत्